26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
VIDEO: मेमने को खाने आया पैंथर, पिंजरे का ढक्कन गिरने से वापस भागा 
Play video

VIDEO: मेमने को खाने आया पैंथर, पिंजरे का ढक्कन गिरने से वापस भागा 

आरआर कॉलेज में पैंथर का मूवमेंट होने के चलते आसपास के एरिया में खौफ का माहौल है। वन विभाग की टीम ने पैंथर को पकड़ने के लिए कॉलेज परिसर में पिंजरा लगाया है। इस पिंजरे में एक मेमना भी बांधा गया, लेकिन जब पैंथर मेमने को खाने आया तो पिंजरे का ढक्कन गिर जाने से पैंथर वापस लौट गया।
Google source verification

आरआर कॉलेज में पैंथर का मूवमेंट होने के चलते आसपास के एरिया में खौफ का माहौल है। वन विभाग की टीम ने पैंथर को पकड़ने के लिए कॉलेज परिसर में पिंजरा लगाया है। इस पिंजरे में एक मेमना भी बांधा गया, लेकिन जब पैंथर मेमने को खाने आया तो पिंजरे का ढक्कन गिर जाने से पैंथर वापस लौट गया। पैंथर को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगी हुई है लेकिन दो दिन से वन विभाग की टीम के हाथ कुछ नहीं लगा है।

बता दें कि रविवार शाम और सोमवार सुबह लेपर्ड के पगमार्क मिले थे। रविवार को आरआर कॉलेज में महिलाओं ने इसे देखा, जिसके बाद वन कर्मियों ने पुष्टि की। सोमवार सुबह मंदिर परिसर में ताजा पगमार्क मिले। लेपर्ड को पकड़ने के लिए कैमरे और पिंजरे लगाए जा रहे हैं। डीएफओ और वनकर्मी तैयारी में जुटे हैं। आरआर कॉलेज में एग्जाम के चलते अभ्यर्थियों को सतर्क किया गया है। साथ ही यहां घूमने वालों को जंगल में जाने से रोका जा रहा है। लेपर्ड से खतरे को देखते हुए आमजन को जंगल से दूर रहने की सलाह दी गई है।