26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
VIDEO: निजी स्कूल की बस पलटी, कई बच्चे हुए घायल 
Play video

VIDEO: निजी स्कूल की बस पलटी, कई बच्चे हुए घायल 

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सोमवार को एक निजी स्कूल की बस (कमला पब्लिक स्कूल) पलटकर सरसों के खेत में जा गिरी।
Google source verification

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सोमवार को एक निजी स्कूल की बस (कमला पब्लिक स्कूल) पलटकर सरसों के खेत में जा गिरी। बस में सवार 13 बच्चों में से 10 घायल हो गए। खेत में काम कर रहे किसानों ने बच्चों और ड्राइवर को बचाया और पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस एक घंटे बाद पहुंची। जांच में पता चला कि बस का फिटनेस सर्टिफिकेट 2020 में समाप्त हो चुका था। बस के ड्राइवर ने बताया कि एक जानवर को बचाने के प्रयास में बस बेकाबू हो गई। चार बच्चों को गंभीर चोटें आईं है। बाकी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बहरोड़ के आरटीओ ने कहा कि वे विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:
17 मुकदमे पहले ही दर्ज, फिर भी कर ली मजिस्ट्रेट के घर चोरी