27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
VIDEO: खेल सप्ताह का  हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने खेले कई गेम्स 
Play video

VIDEO: खेल सप्ताह का  हुआ आयोजन, विद्यार्थियों ने खेले कई गेम्स 

राजगढ स्थानीय राजकीय महाविद्यालय, राजगढ़ में राष्ट्रीय खेल सप्ताह के आयोजन के दूसरे दिन श्रमदान और ग्रामीण अंचल में लोकप्रिय परंपरागत खेलों का आयोजन किया गया।
Google source verification

राजगढ स्थानीय राजकीय महाविद्यालय, राजगढ़ में राष्ट्रीय खेल सप्ताह के आयोजन के दूसरे दिन श्रमदान और ग्रामीण अंचल में लोकप्रिय परंपरागत खेलों का आयोजन किया गया। खेल सप्ताह का आयोजन प्राचार्य डॉ. केएल मीना की अध्यक्षता में हुआ। खेल प्रभारी डॉ. भगत सिंह ने बताया कि बालिका वर्ग में रुमाल झपट्टा प्रतियोगिता में पी.टी. ऊषा टीम एवं पी.वी. सिंधु टीम के मध्य आयोजित हुआ, जिसमें पी.टी. ऊषा टीम की दिव्यांशी विजय विजेता रही।

सतोलिया प्रतियोगिता में खुशी राजपूत टीम विजय रही। इस अवसर पर निर्णायक मण्डल सदस्य डॉ. ओम प्रकाश मीना एवं डॉ. शिव शर्मा, खेल संयोजक डॉ. जगफूल मीना, सह संयोजक डॉ. आँचल मीना, डॉ. प्रकाश चन्द मीना एवं छवि शर्मा, सीमा बलाई, दिव्या सैन, मोहन लाल रौनी, कृष्ण कुमार मीना आदि खिलाडी एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।