5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: जब चोर को नहीं मिला कुछ भी तो… ले गया परात और बाल्टी

अलवर शहर के गायत्री मंदिर के समीप गायत्री कॉलोनी में चोरी के दौरान एक चोर को कुछ नहीं मिला तो वह छत पर रखी लोहे की परात और प्लास्टिक की बाल्टी ही चोरी कर ले गया। सीसीटीवी कैमरे में ये चोरी की घटना कैद हो गई।

Google source verification

अलवर शहर के गायत्री मंदिर के समीप गायत्री कॉलोनी में चोरी के दौरान एक चोर को कुछ नहीं मिला तो वह छत पर रखी लोहे की परात और प्लास्टिक की बाल्टी ही चोरी कर ले गया। सीसीटीवी कैमरे में ये चोरी की घटना कैद हो गई। चोर कॉलोनी के प्लॉट नंबर 19 की छत पर चोरी के लिए गया, लेकिन उसे नीचे जाने की सीढ़ियां बंद मिली तो वह चोरी नहीं कर पाया।

ऐसे में छत पर रखा सामान ही चोरी कर ले गया। छत के समीप ही पड़ोसी के घर से भी प्लास्टिक की बाल्टी व अन्य सामान चोरी कर ले गया। मकान मालिक पुष्पक भारद्वाज ने कोतवाली थाने में इस मामले की शिकायत दी। मकान मालिक ने बताया कि घर पर पत्नी, मां व छोटा बच्चा अकेला रहता है। चोरी के इस प्रयास के बाद घर के सब लोग डरे हुए हैं। सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग के आधार पर आरोपी को पकड़ने की कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें:
काम की खबर: राशन कार्ड में नाम जुड़वाने से पहले पढ़ लें यह खबर