15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबिकापुर
CM साय पहुंचे अंबिकापुर… स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, देखें Video
Play video

CM साय पहुंचे अंबिकापुर… स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, देखें Video

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंबिकापुर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान हैलीपैड पर स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच विवाद हो गया।

Google source verification

CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को बाबा कार्तिक उरांव के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे। वे पी.जी. कॉलेज ग्राउंड स्थित हैलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे, जहां उनका स्वागत करने बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे, लेकिन समारोह से पहले ही वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया।

CG News: जानकारी के मुताबिक जब कुछ कार्यकर्ता हैलीपैड क्षेत्र में मुख्यमंत्री का स्वागत करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए और पुलिस कर्मियों से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। हालांकि स्थिति को संभालने के लिए मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और मामला शांत कराया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़