
अंबिकापुर. शहर के मनेंद्रगढ़ मार्ग स्थित गौरी पेट्रोल पंप के सामने साईं मंदिर मार्ग पर बुधवार की दोपहर एक चलती कार में अचानक आग (Fire in car) लग गई। इस दौरान कार चला रहे युवक व उसकी सास ने कूदकर जान बचाई। आग लगते ही मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और कुछ ही देर में कार जलकर पूरी तरह से खाक हो गई। बाद में आस-पास के दुकानदारों ने किसी तरह आग बुझाई।
सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर निवासी युवक मोहम्मद कैफ 38 वर्ष अपनी कार से बुधवार की सुबह अंबिकापुर आया था। दोपहर करीब 12 बजे वह सास को कार से बिश्रामपुर ले जा रहा था।