19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंबिकापुर
Video : बोल-बम के नारे के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक करने कैलाश गुफा निकले कांवरिये
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Videos / Video : बोल-बम के नारे के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक करने कैलाश गुफा निकले कांवरिये

Video : बोल-बम के नारे के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक करने कैलाश गुफा निकले कांवरिये

कांवर में जल लेकर सरगुजा संभाग के हजारों की संख्या में प्रतिवर्ष श्रद्धालु पहुंचते हैं कैलाश गुफा, मांगते हैं मन्नतें
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 7 Aug 2018, 4:56 PM IST

अंबिकापुर. सावन माह में माहौल भक्तिमय हो गया है। मंगलवार की सुबह शंकर घाट में जल भरने कांवरियों का जत्था जुटा। कांवरिये अंबिकापुर से करीब 65 किलोमीटर दूर बतौली मार्ग से होते हुए पैदल जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में स्थित कैलाश गुफा पहुंचेंगे। यहां वे भोलेनाथ का जलाभिषेक व पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

इससे पहले सोमवार की रात कांवरियों ने गाजे-बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में कांवरिये भक्ति गीतों पर नाचते-गाते रहे। शोभायात्रा में पूरे शिव परिवार की निकाली गई झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा को देखने बड़ी संख्या में नगरवासियों की भी भीड़ उमड़ी।