11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबिकापुर

Video Story: मिनी ट्रक एक्सीडेंट के बाद 3 क्विंटल मछली लूटकर ले गए लोग- देखें वीडियो

Fish loot: अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर उदयपुर नर्सरी के समीप हुआ हादसा, मछली बीज लोड मिनी ट्रक को ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्कर

Google source verification

उदयपुर. Video story: 17 सितंबर की सुबह 5 बजे कोंडागांव से मछली बीज लोड कर आ रही वाहन क्रमांक सीजी 04 एनआर- 1810 को उदयपुर नर्सरी के समीप पीछे से आ रही अज्ञात ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में मछली बीज लोड वाहन अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे साइड सोल्डर मिट्टी में जा घुसा।

टक्कर से वाहन से करीब 3 क्विंटल मछलियां सडक़ किनारे स्थित गड्ढे में गिर गईं। यह खबर जब आस-पास के गांवों के रहने वाले ग्रामीणों को हुई तो उनमें मछली बिनने (video story) की होड़ मच गई। देखते ही देखते काफी संख्या में लोग करीब 3 क्विंटल मछली लूटकर ले गए। बाद में ड्राइवर द्वारा हाइड्रा बुलवाकर वाहन को गड्ढे से बाहर निकलवाया गया।