CG News: भाटापारा में सांडों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। एक बार फिर सांड ने एक अन्य व्यक्ति को उठाकर पटक दिया और घायल कर दिया यह घटना शुक्रवार की शाम को मुकुट टॉकीज के पास की है। नगरवासियों द्वारा कई बार प्रशासन से इस विषय मे गुहार लगाई जा चुकी है, पर अभी तक प्रशासन इस विषय मे गंभीर नजर आता नहीं दिख रहा है।
CG News: शायद प्रशासन किसी बड़ी घटना की बाट जोह रहा है। बता दे कि बीते सोमवार को संजय वार्ड में एक सांड ने चंद्रकांत शर्मा नाम के व्यक्ति को उठाकर पटक दिया था जिसे गंभीर चोट पहुंची थी और उसके दोनों हाथ फैक्चर हो गए थे। हालांकि घटना के बाद समाचार को पत्रिका ने प्रमुखता से उठाया था खबर के बाद नगर पालिका प्रशासन ने मामले में संज्ञान लेते हुए संजय वार्ड के उक्त सांड को रेस्क्यू करके गांव धाम पहुंचा दिया था।