2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
आसमान से बरसती बूंदों के बीच शान से लहराया तिरंगा, बच्चों ने भी दिखाया देशभक्ति का जज्बा, 35 प्रतिभाओं को नवाजा
Play video

आसमान से बरसती बूंदों के बीच शान से लहराया तिरंगा, बच्चों ने भी दिखाया देशभक्ति का जज्बा, 35 प्रतिभाओं को नवाजा

स्वतंत्रता दिवस : कुशलबाग मैदान में हुआ जिला स्तरीय समारोह, राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने किया ध्वजारोहण
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Dinesh Chandra

•

Updated: 15 Aug 2019, 12:01 PM IST

बांसवाड़ा. स्वाधीनता दिवस गुरुवार को जिलेभर में हर्षोल्लास से मनाया गया। राजकीय और निजी भवनों, संस्थाओं और शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिला स्तरीय समारोह कुशलबाग मैदान में आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री अर्जुनसिंह बामनिया ने ध्वजारोहण किया। जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि समारोह सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बामनिया के आगमन के साथ शुरू हुआ। सुबह 9 बजे राज्यमंत्री ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत राष्ट्रगान गाया गया और मुख्य अतिथि की ओर से परेड का निरीक्षण करने के पश्चात मार्च पास्ट की सलामी ली गई। इस दौरान बारिश होती रही और समारोह के कार्यक्रम जारी रहे।

देखिए…वीडियो…बांसवाड़ा में माही बांध के सभी सोलह गेट खोले, धवल ज्वार देखने उमडऩे लगे लोग

समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश वर्मा द्वारा राज्यपाल के संदेश का वाचन किया गया। समारोह में बैण्ड प्रदर्शन हुआ। साथ ही उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले 35 व्यक्तियों को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, सामूहिक नृत्य के कार्यक्रम हुए। नगर परिषद कार्यालय में सुबह साढ़े आठ बजे ध्वजारोहण किया गया वहीं भाजपा कार्यालय में सुबह आठ बजे झंडारोहण होगा। कांगे्रस कमेटी कार्यालय भवन पर सुबह 11 बजे ध्वजारोहण किया गया। प्रवक्ता इमरान खान पठान ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें पार्टी पदाधिकारी, वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

माही बांध से छलकी अथाह जलराशि, गेट खुलने का खूबसूरत नजारा देखने पहुंचे शहरवासी, देखें वीडियो…

इन प्रतिभाओं को नवाजा
जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 35 विशिष्टजनों को सम्मानित किया गया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक, राज्य स्तर पर रजत और जिला स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली सेजल भट्ट, राष्ट्रीय रोबोटिक्स प्रतियोगिता की विजेता कृष्णा जैन और आंचलसिंह, हैण्डबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कमलसिंह, नेशनल स्कूल गेम्स तेलंगाना में हिस्सा लेने वाले युवराजसिंह, अंडर 14 ब्वॉयज हरियाणा में भाग लेने वाले युगसिंह, बेटियों को निशुल्क सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने वाली कराटे कोच लक्ष्मी पटेल, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल बैंगलुरु में चयनित जिले के पहले बालक अथर्व दवे, एनसीसी कैडेट में चयनित मोहित निनामा, एनसीसी कैडेट ट्रेनर ललित कुमार पॉल, प्रधानमंत्री से सम्मानित पालोदा के यश व्यास, सज्जनगढ़ एसडीएम दीनानाथ बब्बल, अनास नदी पर पुल बनाने वाले नीरज मेहता, युवा रचनाकार मोहम्मद वसी, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के कमलेश बुनकर, बोरवट फार्म के डा. एचएल बुगालिया, समाजसेवी राधाकिशन खन्ना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने वाले तपन मेघावत, समाजसेविका सोनू अग्रवाल, वन अपराध रोकने वाले मोतीसिंह चौहान, शारीरिक शिक्षक बजरंग शर्मा, स्कूल व्याख्याता सोनाली जोशी, कनिष्ठ लेखाकार प्रवीन कुमार वैष्णव, भूपेश नायक, सहायक प्रोग्रामर प्रभातसिंह, अविनाश शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नानूलाल भोई, धर्मेंद्र वैष्णव, कनिष्ठ सहायक बलवंतसिंह समाधिया, भूपेंदसिंह वाघेला, भावेश त्रिवेदी, शंकरलाल, पटवारी लोकेश दीक्षित को प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा गया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़