2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
बांसवाड़ा : गाजे बाजे के साथ बाहुबली कॉलोनी में पधारे मुनि प्रतीक सागर महाराज, शोभायात्रा में गूंजे जयकारे
Play video

बांसवाड़ा : गाजे बाजे के साथ बाहुबली कॉलोनी में पधारे मुनि प्रतीक सागर महाराज, शोभायात्रा में गूंजे जयकारे

बांसवाड़ा में पहली बार होगा मुनिश्री का चातुर्मास, जैन समाजजनों में हर्ष
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Varun Kumar Bhatt

•

Updated: 14 Jul 2019, 2:01 PM IST

बांसवाड़ा. शहर की बाहुबली कॉलोनी में रविवार सुबह जैन मुनि प्रतीक सागर महाराज का मंगल प्रवेश हुआ। मुनि महाराज के कॉलोनी में आगमन पर जैन समाज में खुशी का माहौल रहा। सुबह करीब 7.30 बजे गांधी मूर्ति से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें जगह-जगह पर मूनि का स्वागत और पाद प्रक्षालन किया गया। मुनिश्री बाहुबली जैन मंदिर में चार्तुमास करेंगे।

बांसवाड़ा में सर्वसमाज मिलकर लगाएगा महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा, प्रशासन भी करेगा सहयोग

शोभायात्रा में गाजे बाजे के साथ ऊंटगाड़ी में झांकी सजाई गई। वहीं महिलाएं सिर पर कलश रखकर और पुरुष पारंपारिक परिधानों में नाचते गाते चल रहे थे। विविध वेषभूषाओं में बालक-बालिकाएं और युवा पचरंगी ध्वजा फहरा रहे थे। बाहुबली मंदिर में पहुंचने के बाद मुनिश्री का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। मुनिश्री ने मंदिर में दर्शन कर लोगों को आर्शीवाद प्रदान किए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विविध कार्यक्रमों के बाद मुनिश्री ने जैन समाजजनों को प्रवचन दिए। वहीं लोगों ने मुनि महाराज की आरती की।

बांसवाड़ा में पहली बार होगा क्रांतिवीर मुनि प्रतीक सागर का चातुर्मास, जयकारों के साथ 14 को मंगल प्रवेश

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़