2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांसवाड़ा
शहर में ढोल-नगाड़े की गूंज के साथ निकला ताजियों का जुलूस, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
Play video

शहर में ढोल-नगाड़े की गूंज के साथ निकला ताजियों का जुलूस, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Muharram in Banswara : शहर में ढोल-नगाड़े की गूंज के साथ निकला ताजियों का जुलूस, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Sanjay Singh

•

Updated: 10 Sep 2019, 5:29 PM IST

बांसवाड़ा. हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की याद में मंगलवार दोपहर को मुस्लिम समुदाय की ओर से मुहर्रम के अवसर पर ताजियों का जुलूस जोशो-खरोश व अकीदत के साथ निकाला गया। जौहर की नमाज के बाद शहर की विभिन्न मस्जिदों से ताजियों का जुलूस आरंभ हुआ जिसमें मन्नती और मुकामी ताजिये शामिल हुए। मस्जिदों से ताजिये बाहर निकलने के साथ ही ढ़ोल-नगाड़ों और गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। जुलूस के दौरान लोग ताजियों पर मन्नती धागे एवं फूल चढ़ाने को ललायित दिखाई दिए।

देवझूलनी एकादशी : मेघों की मल्हार और भक्तों ने की जयजयकार, देखो-देखो ठाकुरजी निकले होकर रथ पर सवार

हैरतअंगेज करतब दिखाए
शहर के पारंपारिक मार्गों से गुजरे जुलूस के बीच युवाओं के हैरतअंगेज कारनामे देखकर हर कोई दंग रह गया। इस दौरान अखाड़ा प्रदर्शन भी हुआ। जुलूस में युवाओं का जोश देखते ही बनता था वहीं मुस्लिम समुदाय के सभी वर्ग के लोग इसमें शामिल हुए। ताजियों के गुजरने के दौरान कई धर्मों के लोग इसके नीचे से गुजरे और खुशहाली की कामना की। जुलूस के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। इमाम हुसैन को याद करते हुए जुलूस करबला पहुंचा जहां ताजियों को ठंडा किया गया।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़