8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा
Video : बांसवाड़ा : गुर्जर समाज के आराध्य देवनारायण ने किया शहर भ्रमण
Play video

Video : बांसवाड़ा : गुर्जर समाज के आराध्य देवनारायण ने किया शहर भ्रमण

निकाली शोभायात्रा, लगे जयकारे

Google source verification

बांसवाड़ा. हाथों में तिरंगा और सिर पर केसरिया बाना और लबों पर आराध्य देवनारायण के जयकारे। मौका भगवान देवनारायण जयन्ती का। सैकड़ों की संख्या में युवा एवं बुजुर्गों ने बुधवार को शोभायात्रा निकाली और गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान समाज के सभी एक ही परिधान पहन कर शोभायात्रा में शामिल हुए।

गूंजा जयकारा

शहर के निकट स्थित निचला घंटाला में भगवान देवनारायण की पूजा अर्चना के बाद यहां से वाहन रेली के रुप में शोभायात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: निचला घंटाला स्थित देवनारायण मंदिर पहुंची। इस दौरान शोभायात्रा को मोहन कालोनी, माही कॉलोनी, विद्युत नगर, प्रताप सर्कल, लिंक रोड़, कॉलेज मार्ग, कस्टम चौराहा, गांधी मूर्ति, पीपली चौक, सदर बाजार होते हुए पाला पुल होते हुए महात्मा गांधी चिकित्यालय तिराहा होते हुए निचला घंटाला पहुंची।

वहीं इस दौरान लिंक रोड स्थित निजी वाटिका में समाज की सभा हुई जिसमें समाज सुधार, बालिका शिक्षा पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर धुलिराम गुर्जर, गुर्जर समाज जिलाध्यक्ष धन्नालाल गुर्जर, रामलाल गुर्जर, भंवरलाल गुर्जर मणिलाल गुर्जर, मुकेश गुर्जर, गणेश गुर्जर ने विचार व्यक्त किए। शोभायात्रा में आबापुरा, वीरपुर, बोरिया, शिवपुरा, टिंबामहूड़ी, बारी डायलाब, वनाला गांव के युवा शामिल हुए।