3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा

Video : बांसवाड़ा : जिलास्तरीय खेलकूद में दिव्यांगों ने दिखाया गजब का उत्साह, वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे दंग…

www.patrika.com/banswara-news

Google source verification

बांसवाड़ा. राज्य स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार समावेशित शिक्षा के तहत विशेष योग्यजन बालक बालिकाओं की दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को मूक बधिर विद्यालय लोधा में आरंभ हुई। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मोटाराम भादू रहे। अध्यक्षता मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मणिलाल छगन ने की। विशिष्ट अतिथि सीबीईओ महेंद्र त्रिवेदी, जयदीप पुरोहित, उमेश अधिकारी, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, विनय व्यास व मनोज व्यास रहे। स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डा. नरेश पटेल ने किया। संचालन परेश त्रिवेदी ने किया। प्रतियोगिता में जिले से आए हुए मूक बधिर, विकलांग, मंदबुद्धि छात्र-छात्राओं ने जलेबी दौड़, 50 मीटर, 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, संगीत प्रतियोगिता हुई। पटेल ने बताया कि शनिवार को कुशलबाग मैदान से बच्चों की रैली निकाली जाएगी। इसे पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम व जिला अभिभाषक संघ के जिलाध्यक्ष अजीतसिंह चौहान हरी झंडी दिखाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़