
बस्सी @ पत्रिका. जयपुर जिले के बस्सी उपखण्ड इलाके के नई नाथ महादेव मंदिर में बुधवार को महाशिवरात्रि पर मेले में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेक मन्नत मांगी।
नईनाथ महादेव में मेले में प्रदेश के जयपुर, दौसा, सवाईमाधोपुर, करौली, अलवर सहित देशभर से श्रद्धालू पहुंचे। इधर मेले में सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। मेले में मंगलवार से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया।
सुबह तो हालात ये थी कि श्रद्धालुओं को मेले में पांव रखने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। वहीं गत रात को कई धर्मशालाओं में भजन संध्या कार्यक्रम भी आयोजित हुए।