9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई

Watch video.. अटल परिसर के भूमिपूजन में सांसद, विधायक, महापौर हुए शामिल

निगम, भिलाई क्षेत्र के नेहरू नगर में अटल परिसर का भूमि पूजन पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के 100 वीं जयंती के मौके पर किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ का नक्शा, अटल बिहारी वाजपेई की 6 फीट की मूर्ति, चारों तरफ सुंदर लाइटिंग, बागवानी, पाथवे से सजाया जाएगा। दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता अटल बिहारी वाजपेयी की ऋणी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। प्रदेश विकास के क्षेत्र में पूरे देश में एक नया मुकाम स्थापित कर रहा है।

Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Dec 25, 2024

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अटल जी Bharat Ratna Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee के विचारों को साझा करते हुए कहा, अद्भुत शैली के धनी थे। एक अच्छे विचारक, राजनेता, कवि हृदय, स्पष्ट वक्ता थे। अपने विचारों को दृढ़ता के साथ करते थे। लोकसभा हो या राज्यसभा देश हो या विदेश हर जगह प्रखरता के साथ अपने विचारों को रखते थे। इस मौके पर वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में चार अन्य विकास कार्यों का भी भूमि पूजन किया गया। जोन 3 के अटल उद्यान में भी अटल जी को याद किया गया। उनकी कविताओं का वाचन आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, कवि नीशू पांडे, शमशेर शिवानी, शशि भूषण मोहंती ने किया। इस मौके पर पार्षद जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, दया सिंह, एकांश बंछोर, संदीप निरंकारी, चंद्रशेखर गवई, चंदेश्वरी बाधे मौजूद थे।

सभी पार्टी के नेता करते थे उनका सम्मान

महापौर नीरज पाल ने कहा कि सभी पार्टियों के नेता अटल बिहारी वाजपेयी का सम्मान करते थे। वे सर्वमान्य नेता थे। सभी उनके विचारों को सुनते थे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री व नगरी निकाय मंत्री अरुण साव, का जशपुर से उद्बोधन सभी ने सुना। https://www.patrika.com/exclusive/watch-video-bhoomipujan-of-atal-campus-will-be-held-in-nehru-nagar-today-19260347