25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिलाई
‘वन नेशन वन इलेक्‍शन’ पर PM का करें सपोर्ट, शिवराज सिंह चौहान ने बताई वजह, देखें VIDEO
Play video

‘वन नेशन वन इलेक्‍शन’ पर PM का करें सपोर्ट, शिवराज सिंह चौहान ने बताई वजह, देखें VIDEO

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक देश, एक चुनाव’ दृष्टिकोण का समर्थन करने की अपील की।
Google source verification

Shivraj Singh Chouhan: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक देश, एक चुनाव’ दृष्टिकोण का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव देश की तरक्की में बाधा डालते हैं।

उन्होंने कहा कि इस देश में और कुछ हो न हो, लेकिन पांचों साल, बारह महीने चुनाव की तैयारी जरूर होती रहती है। एक साल पहले मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान के चुनाव खत्म नहीं हुए कि, लोकसभा के चुनाव आ गए। वो खत्म हुए नहीं कि, फिर हरियाणा, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और झारखंड के चुनाव आ गए।

वे चुनाव खत्म हुए तो दिल्ली का दंगल शुरू हो गया और इसके बाद बिहार के चुनाव आ जाएंगे। ये लगातार होने वाले चुनाव देश की प्रगति में बाधा है।इसलिए संविधान में संशोधन होकर, पांच साल में एक बार लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होने चाहिए।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दो भाई

आगे चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दो भाई हैं। मुझे छत्तीसगढ़ के हर जिले और हर मंडल में घूम-घूमकर युवा मोर्चे का काम खड़ा करने का सौभाग्य मिला है। यहां की स्मृतियां भुलाए नहीं भूलता।