14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भिलाई

No video available

Watch video.. सफाई ठेका में करोड़ों की गड़बड़ी, भिलाई निगम में हड़कंप

नगर निगम, भिलाई की सामान्य सभा से तय जांच दल सोमवार को निगम, भिलाई के आयुक्त से मिला। दल के सदस्यों ने आयुक्त से शिकायत किया कि ठेका एजेेंसी जांच में सहयोग नहीं कर रही है। मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। इस पर आयुक्त ने जांच दल को भरोसा दिलाया कि वे जांच करें, जो मौके पर देखकर प्रतिवेदन में दर्ज करेंगे। उसे ही माना जाएगा।

Google source verification

भिलाई

image

Abdul Salam

Jul 29, 2024

Investigation Team जांच दल जोन-4 पहुंची। जांच दल के सदस्यों ने एक-एक वार्ड में काम करने वाले मजदूरों को गिनना शुरू किए। इस दौरान ठेका एजेंसी के सुपरवाइजरों ने जिन श्रमिकों का अवकाश था, उनको भी बुला लिए थे। यहां श्रमिकों व सुपरवाइजरों की संख्या को नोट किया गया।

कंडम हो गया 6 से अधिक ई-रिक्शा

ठेका एजेेंसी ने जांच के दौरान बताया कि करीब 6 से अधिक ई-रिक्शा कंडम हो चुका है। इसका मेंटनेंस किया जाना था, उस पर ध्यान नहीं दिया गया। अब वाहन को खड़ा कर दिया गया है। इससे वह कबाड़ हो रहा है। पार्षद नेहा साहू ने सुपरवाइजरों से विस्तार से जानकारी ली।

हर माह 200 श्रमिक कम

जांच टीम Investigation Team ने ठेका एजेेंसी के काम में एक बड़ी गड़बड़ी पकड़ी है। जांच टीम ने देखा कि एजेंसी को हर दिन कुल 1800 से अधिक श्रमिक देना है। परीक्षण में पाया गया कि किसी माह भी इतने श्रमिक काम पर नहीं आए हैं। करीब 200 श्रमिक हर माह कम आए हैं।

4 जोन में 50-50 का गैंग

जांच में यह भी स्पष्ट हो रहा है कि हर जोन में 50-50 का गैंग लगाए जाने की बात कही जा रही थी। उस गैंग का लिस्ट में कोई अतापता नहीं है। इस बात को लेकर सदन में भी जमकर हंगामा हुआ था। अब जांच में भी देखा जा रहा है। यह सबकुछ MIC Members एमआईसी सदस्य भी देख रहे हैं।

आयुक्त से किए हैं शिकायत

भोजराज सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम, भिलाई ने बताया कि ठेका एजेंसी जांच में सहयोग नहीं कर रही है। इसकी शिकायत आज आयुक्त से मिलकर किए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जांच दल जो नजर आ रहा है, उसे नोट करे। उनके प्रतिवेदन को माना जाएगा। https://www.patrika.com/prime/exclusive/bhilai-steel-plant-got-new-order-for-railway-project-18874044