
भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को निजी स्कूल संचालक, लोक शिक्षण संचालनायल पहुंचे। वे यहां आयुक्त को ज्ञापन देकर स्कूलों की मान्यता बढ़वाने के लिए आए थे। उनका कहना था कि निजी स्कूलों को स्थाई मान्यता दी जाए। आयुक्त के कहा कि कोई भी चार सदस्य अंदर आकर ज्ञापन दे सकते हैं। लेकिन सभी संचालक एक साथ अंदर जाने की जिद करने लगे। जिससे लोक शिक्षण संचालनायल का माहौल गरमा गया। जिसे देखकर सयुंक्त संचालक धीरेंद्र चुतर्वेदी संचालकों से मिलने आये और संचालकों से बात की। इस दौरान संचालकों ने नारे बाजी कर अपने हक की बात की।