28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल
GIS 2025: पीएम मोदी ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बदला कार्यक्रम
Play video

GIS 2025: पीएम मोदी ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बदला कार्यक्रम

GIS 2025: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए अपने कार्यक्रम में बदलाव किया।
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Feb 24, 2025

GIS 2025: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए अपने कार्यक्रम में बदलाव किया। उन्होंने देरी से आने पर माफी मांगते हुए बताया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा के चलते उन्होंने सुरक्षा कारणों से सड़कें बंद न हों, यह सुनिश्चित किया, जिससे परीक्षार्थियों को परेशानी न हो।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में भारत की आर्थिक प्रगति पर जोर देते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को आशा की दृष्टि से देख रही है। उन्होंने विश्व बैंक और आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (OECD) के हालिया बयानों का जिक्र किया, जिसमें भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बताया गया है।

मोदी ने जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र संगठन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत केवल वादे नहीं करता, बल्कि सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में वास्तविक काम कर दिखाता है, जिससे देश वैश्विक महाशक्ति बन रहा है।