28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल
‘मन की बात’ में रातापानी टाइगर रिजर्व का जिक्र, सीएम मोहन यादव ने दी प्रतिक्रिया
Play video

‘मन की बात’ में रातापानी टाइगर रिजर्व का जिक्र, सीएम मोहन यादव ने दी प्रतिक्रिया

Mann Ki Baat: : आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो टॉक शो 'मन की बात' के 118वें संस्करण को रिलीज किया। उन्होंने इस संस्करण में एमपी के रायसेन जिले में स्थित नए रातापानी टाइगर रिजर्व का जिक्र किया।
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Jan 19, 2025

Mann Ki Baat: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो टॉक शो ‘मन की बात’ के 118वें संस्करण को रिलीज किया। उन्होंने इस संस्करण में एमपी के रायसेन जिले में स्थित रातापानी टाइगर रिजर्व का जिक्र किया। भोपाल में सीएम मोहन यादव ने भी पीएम मोदी के ‘मन की बात’ को सुना।

पूरा एपिसोड सुनने के बाद उन्होंने कहा कि ‘पीएम मोदी हमारे नए टाइगर रिजर्व के बारे में बताया है। उन्होंने इस बात को पूरे देश और दुनिया के सामने रखकर हमें गौरवान्वित किया है। देशभर में दो टाइगर रिजर्व बनाए गए हैं, एक छत्तीसगढ़ और दूसरा मध्य प्रदेश के लिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि हाथियों को लेकर एक अच्छा प्रयोग किया गया है, यानी हमारे जंगल के अंदर खाने योग्य घास लगाने से उनका भोजन जंगल में ही रहता है, ताकि वे गांव में न आएं और लोगों को परेशान न करें। मैंने अपने वन विभाग के लोगों के साथ ऐसी व्यवस्था करने का संकल्प लिया है, ताकि जंगली हाथी जंगल में ही रहें और बाहर आकर नुकसान न पहुंचाएं।’