
CG News: मुंगेली के सरगांव में कल एक स्मेल्टिंग प्लांट का साइलो ढांचा ढहने के बाद बचाव अभियान जारी है, जिसमें कथित तौर पर मजदूर फंस गए थे। एक घायल मजदूर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि इस प्लांट में साइलो ढहने से 4 लोगों की मौत हो गई और मलबे में 20 से ज़्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है।