23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर
जन शिकायतों, जन समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से करने के निर्देश
Play video

जन शिकायतों, जन समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से करने के निर्देश

अपर कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Google source verification

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. अपर कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे ने कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने जन शिकायतों, जन समस्याओं, मागों आदि के निराकरण की विभागवार समीक्षा की और जिला अधिकारियों को कलेक्टर कार्यालय, पीएमओ पोर्टल, मुख्यमंत्री जन चौपाल एवं मुख्यमंत्री जन शिकायतों की जांच करने और त्वरित गति से उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण में प्रगति लाने, राशनकार्डों का नवीनीकरण, स्वामित्व योजना में प्रगति लाने, समाज कल्याण विभाग की योजना के तहत मोटराइज्ड टाई साइकिल और शादी हेतु सहायता राशि दिलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

अपर कलेक्टर ने समीक्षा के दौरान क्षतिपूर्ति राशि, जीपीएफ राशि, अतिक्रमण हटाने, रिकॉर्ड दुरुस्त करने, राजस्व वसूली, डीएमएफ अंतर्गत निरस्त कार्यो की राशि वापस करने, ग्राम पकरिया एवं पिपरखुटी के बसाहटों में सोलर ऊर्जा से विद्युतीकरण, श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के योजनाओं के क्रियान्वयन सहित विभिन्न प्रकरणों का निराकरण अगले समय सीमा की बैठक के पूर्व करने निर्देश संबंधित विभागों को दिए। बैठक में एसडीएम मरवाही दिलेराम डाहिरे एवं पेंड्रारोड अमित बेक, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डॉ. ललित शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी जेके शास्त्री, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण डीके साहू, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी आरके उरांव, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संतोष कौशिक, जिला कोषालय अधिकारी सुबीर भट्टाचार्य, उप पुलिस अधीक्षक मीरा अग्रवाल एवं सभी जनपद सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़