
बूंदी। कापरेन थाना इलाके के छाड़ गांव में एक मकान की कच्ची दीवार ढहने से मलबे में तीन मासूम दब गए। इससे दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल, दीवार के पास खेल रहे बच्चों पर कुदरत का कहर टूट पड़ा।