27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छिंदवाड़ा
टीवी एक्ट्रेस ने मीटू कैंपेन के बारे में क्या कह दिया, पढ़ें पूरी खबर, देखें वीडियो
Play video

टीवी एक्ट्रेस ने मीटू कैंपेन के बारे में क्या कह दिया, पढ़ें पूरी खबर, देखें वीडियो

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपने अनुभव सांझा किया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Ashish Kumar Mishra

•

Updated: 25 Oct 2018, 12:11 PM IST

 

छिंदवाड़ा. मैं जहां भी जाती हूं तो लोग कहते हैं कि आप देवी हैं मेरे घर आइए। मैं एक ही किरदार में बंधकर नहीं रहना चाहती। इसलिए अब जब तक बहुत जरूरी नहीं हुआ तब तक देवी का किरदार नहीं निभाउंगी। यह कहना है टीवी एक्ट्रेस एवं मॉडल निकिता शर्मा का। बुधवार को वे छिंदवाड़ा में ओबीसी युवा महासभा के तत्वावधान में आयोजित गरबा महोत्सव में शामिल होने आई थीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपने अनुभव सांझा किया। निकिता ने धारावाहिक महाकाली अंत ही आरंभ है, स्वरागिनी, महारक्षक देवी सहित कई धारावाहिक में सशक्त अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता है। उनका कारवां बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने मीटू कैंपेन को लेकर कहा कि मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ है। कोई भी लडक़ी जब तक नहीं चाहेगी उसके साथ गलत नहीं हो सकता। निकिता ने अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर भी मीडिया से चर्चा की। इस दौरान चाइल्ड एक्टर एवं मॉडल जिशान शेख, मिस इंडिया फस्ट रनरअप कंचन, डायरेक्टर तमन्ना इवेंट आसिफ शेख, ओबीसी युवा महासभा के प्रदेश संयोजक दीपक बंदेवार आदि मौजूद थे।