1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छिंदवाड़ा

खेल महोत्सव में शामिल होंगे आधा दर्जन नए खेल

-खेल महोत्सव का आयोजन 26 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक

Google source verification

छिंदवाड़ा. इस वर्ष खेल महोत्सव का आयोजन 26 सितम्बर से तीन अक्टूबर तक किया जा रहा है। प्रतिवर्ष नगर निगम द्वारा आयोजित किए जाने वाले खेल महोत्सव में गत वर्ष की अपेक्षा दो दिन अधिक समय बढ़ाया गया है, जबकि राशि दोगुनी खर्च की जाएगी। शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर इस बार भी आधा सैकड़ा से अधिक खेलों को शामिल किया गया है। सोमवार की शाम को आगामी होने वाले खेल महोत्सव के लिए विधायक चंद्रभान सिंह चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें महापौर कांता सदारंग, निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र मिगलानी सहित अन्य शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न सुझाव दिए गए। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 55 खेल इवेंट शामिल किए गए थे जिसमें 22 हजार से अधिक खिलाडि़यों ने भाग लिया था। इस बार नए खेलों में बॉक्सिग, कूडो, मुथाई, टेनिस वॉलीबॉल, केश सज्जा, सॉफ्टबॉल को भी शामिल किया जा रहा है। इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अगली बैठक में विभिन्न खेलों की जिम्मेदारी दी जाएगी और पंजीयन कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।

चुनाव के कारण दो महीने पहले ही हो रहे हैं खेल
मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों के चलते इस वर्ष खेल महोत्सव 26 से दो सितम्बर तक आयोजित किए जा रहे थे, लेकिन बारिश के मौसम को देखते हुए इसे तीन अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 26 सितम्बर को उद्घाटन समारोह और तीन अक्टूबर क ो समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। पिछले वर्ष एक से छह दिसम्बर तक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें नगर निगम द्वारा 75 लाख रुपए का बजट रखा गया था। इस वर्ष खेल महोत्सव के लिए डेढ़ करोड़ का बजट रखा गया है।