26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छिंदवाड़ा
Video: सुबह से दोपहर तक बारिश, फिर धूप से बढ़ी उमस
Play video

Video: सुबह से दोपहर तक बारिश, फिर धूप से बढ़ी उमस

दोपहर तक रूक-रूककर होती रही।
Google source verification

छिंदवाड़ा. मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे के आसपास रिमझिम बारिश शुरु हुई जो दोपहर तक रूक-रूककर होती रही। हालांकि इसके बाद मौसम खुल गया और शाम तक अधिकतर समय धूप रही। शाम को लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 31.7 डिसे एवं न्यूनतम तापमान 24.4 डिसे रिकॉर्ड किया गया। जिले में अभी तक 264.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 403.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 10 जुलाई को सुबह 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 0.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिंदवाड़ा में 224.5, मोहखेड़ में 350, तामिया में 299, अमरवाड़ा में 319.2, चौरई में 249, हर्रई में 147, बिछुआ में 335.4, परासिया में 198.7, जुन्नारदेव में 198, चांद में 380.2 और उमरेठ में 213.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।