
छिंदवाड़ा. शहर में दो दिनों से बारिश हो रही है। इससे कई जगहों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो रही है। मोक्षधाम के आसपास घुटनों तक पानी भर गया। शहर के मध्य स्थित छोटा तालाब तेज बारिश की वजह से पहली बार लबालब भर गया। आलम यह था कि तालाब का पानी सडक़ों पर आ गया। इससे आवागमन प्रभावित हुआ।