चित्तौडग़ढ़. शहर एवं जिले में महात्मा ज्योति बा फुले की जन्मजयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शहर में निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में माली समाज के महिला पुरूषों ने भाग लिया। महात्मा ज्योति बा फुले सर्किल पर महात्मा ज्योति बा फुले की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया गया। माल्यार्पण के दौरान सांसद सी पी जोशी ने महात्मा फुले की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाजिक व शैक्षणिक लेखक रहे है साथ ही नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने महात्मा फुले को नमन कर उनके द्वारा महिला उत्थान के कार्यो पर प्रकाश डाला। साथ ही सुशील शर्मा ने फुले जी द्वारा स्वयं अपनी पत्नी को शिक्षित कर देश की प्रथम महिला शिक्षिका बनाकर देश मं महिलाओं को शिक्षित करने और बल दिया जगह जगह महिलाओं व बेटियों को शिक्षित करने का कार्य किया। सैनी माली विकास संस्थान के युवा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि फुले जी का मानना था कि माताएँ जो संस्कार बच्चों पर डालती हैं उसी में उन बच्चों के भविष्य के बीज होते हैं शास्त्रों में कहा गया है कि माता निर्माता भवती। इस अवसर पर रघु शर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भोलाराम प्रजापत, एससी मोर्चा कमलेश आमेरिया, नगर महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, विश्वनाथ टांक, भाजयुमो नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, ि गिरीश दीक्षित, दीपक दाधीच, राजन माली, संजय अग्रवाल, गौवर्धन जाट, लोकेश त्रिपाठी, राजेंश मोची, मुकेश खटीक, बेनीराम माली, रतन माली, छोटू आसीवाल, रोहित माली, बोथमल माली, किशन माली आदि उपस्थित रहे।
निम्बाहेड़ा. महात्मा ज्योति बा फुले की जयंती पर सोमवार को माली समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। समाज के बबलू माली ने बताया कि शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए छोटीसादड़ी रोड, बड़ी सब्जी मंडी में शोभायात्रा का समापन हुआ। जहां पर ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम झंवर के मुख्य आतिथ्य में सभा की गई। पालिकाध्यक्ष सुभाष शारदा, उपाध्यक्ष परवेज अहमद, पार्षद रविप्रकाश सोनी, नितिन, राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष विनोद माली, सलाहकार मोहन माली, संत जितेंद्र दास, मिठू दास अतिथि थे। सभा में झंवर ने कहा कि सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के निर्देश पर सब्जी मंडी का नामकरण कर महात्मा ज्योति बा फुले के नाम से रखने व उनकी प्रतिमा लगाने की घोषणा की। इस घोषणा पर समाजजनों ने आंजना का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नारायण माली, कन्हैयालाल माली, दिनेश माली, मुकेश माली, कन्हैयालाल पटेल, रतन माली, ओमप्रकाश, मनोज, ताराचंद, मुकेश, गिरधारीलाल, आदि समाजजन उपस्थित थे।