6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू

लू ने बिगाड़ दिया थाली का स्वाद, आसमान छूने लगे सब्जी के भाव

10 से 40 रुपए तक भाव में तेजी, गर्मी से कम हुई सब्जियों की पैदावार

Google source verification

चूरू.

प्रदेश में कई दिनों तक पड़ी प्रचंड गर्मी ने आमजन की थालियों का स्वाद बिगाड़ दिया है। आसमान छूते सब्जियों के भाव के कारण लोगों की थाली से कई सब्जियां गायब हो गई हैं। करीब 15 दिन में 10 से 40 रुपए तक सब्जियों के भाव बढ़ गए हैं। जो सब्जियां मई के आखिरी में 40 से 60 रुपए में बिकती थी वह अब 80 से 1०0 रुपए किलो तक बिक रही हैं।


बस स्टैंड स्थित मंडी के सब्जी बिक्रेता असलम सब्जीफरोस ने बताया कि अधिक गर्मी पडऩे से सब्जियों की आवक कम हो गई। इसके साथ ही गर्मी के कारण सब्जियां जल्दी खराब होने लग गई जिससे सब्जियों के भाव में अचानक उछाल आ गया। जो ग्वारफली मई में 40 से 60 रुपए किलो बिक रही थी वह अब 80 से 100 रुपए किलो तक हो गई है। इसी प्रकार बैगन, मिर्च, भिंडी आदि सब्जियों में भी तेजी आ गई है।


फल बिक्रेता सिकंदर सब्जीफरोस ने बताया कि सब्जियों के साथ फलों के भावों में तेजी आ गई है। मई के शुरू में आम जहां 100 रुपए में दो से तीन किलो बिक रहे थे वही आम अब 60 से 80 रुपए किलो बिक रहे हैं। फलों की आवाक भी कम हो गई, इसके अलावा गर्मी से खराब होने लगे हैं जिसके कारण फलों के भाव भी कई दिनों से तेज हो गए हैं।


जानिए सब्जियों के भाव में किस तरह हुई बढोतरी


सब्जी ——जून—– मई
करैला ——-40 —–30
भिंडी ——–40 —–30
टमाटर—— 40 —–20
बैगन ——-60 —–30
खीरा ——–40—–20
फली ———80—- 40
तोरई ——– 60 —-30
आलू ———20—– 15
मिर्च ———60—- 20
धनिया ——-100— 80
टिंडा ———–40— 20
नींबू———–100— 80
अदरक ——–200– 120
अरवी ———60—– 40
पुदीना———- 120– 80
शिमला
मिर्च ———–60 —-40
फूलगोभी ——-80 —-60
लोया ———-60 ——20