न्यूजीलैंड में भी Bazball का कहर, हैरी ब्रूक ने एक ही ओवर में जड़े 5 छक्के, देखें वीडियो
इंग्लैंड की टीम 16 फरवरी से दो टेस्ट की सीरीज खेलने न्यूजीलैंड के दौरे पर पहुंच गई है। उससे पहले इंग्लिश टीम न्यूजीलैंड इलेवन से अभ्यास मैच खेल रही है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच हैं। ब्रैंडन के कोच बनने के बाद से इंग्लैंड टेस्ट में विस्फोटक क्रिकेट खेल रहा है। ब्रैंडन मैकुलम के खेल को बैजबॉल नाम दिया गया है। न्यूजीलैंड में भी सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड ने इसकी झलक दिखा दी है। न्यूजीलैंड में अभ्यास मैच में हैरी ब्रूक ने एक ओवर में 5 छक्के मार दिये।