6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
VIDEO: कप्तान हरमनप्रीत की दरियादिली और देशभक्ति देख हर भारतीय का दिल पसीज जाएगा
Play video

VIDEO: कप्तान हरमनप्रीत की दरियादिली और देशभक्ति देख हर भारतीय का दिल पसीज जाएगा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जारी ICC महिला T20 विश्व कप के अपने शुरूआती दो मुकाबले बड़ी आसानी के साथ जीते हैं। कप्तान हरमनप्रीत का इन दोनों मैचों में अहम योगदान रहा है।
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Nov 13, 2018

नई दिल्ली। ICC महिला T20 विश्व कप के भारत-पाकिस्तान मैच से पहले राष्ट्रगान के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कुछ ऐसा किया कि उनकी हर जगह तारीफ हो रही है। हरमनप्रीत इस टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में शतक जमा कर सुर्ख़ियों में छाई हुई हैं। पहले मुकाबले में बल्लेबाजी तो दूसरे मुकाबले में उन्होंने दरियादिली का नमूना पेश करके सभी का दिल जीता। दूसरे मैच से पहले राष्ट्रगान के दौरान हरमनप्रीत के सामने खड़ी मस्कट बनी लड़की बेहोशी की अवस्था में थी। ऐसे में हरमन ने राष्ट्रगान के वक्त उसे पकड़ के खड़े रखा और राष्ट्रगान खत्म होते ही उसे गोद में उठा लिया। ऐसे में हरमन ने राष्ट्रगान का भी मान रखा और बच्ची की मदद भी की। बाद में हरमन ने इस बच्ची को इंतजाम में खड़े व्यक्ति के हवाले कर दिया। हरमन ने इस मैच को जीतने के साथ ही सभी का दिल भी जीता है।