4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा
एक्सपायर्ड तेल इस्तेमाल लेने से खतरे में पड़ी जिंदगी, आधा दर्जन लोगों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती
Play video

एक्सपायर्ड तेल इस्तेमाल लेने से खतरे में पड़ी जिंदगी, आधा दर्जन लोगों की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

www.patrika.com/rajasthan-news/
Google source verification

दौसा

image

rohit sharma

Aug 03, 2018

बांदीकुई।

बांदीकुई के बासड़ा गांव में भोजन करने के बाद गुरुवार को करीब आधा दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ गई। भोजन में एक्सपायरी डेट का तेल उपयोग में लेने के कारण तीन महिलाएं और चार पुरुष बीमार हो गए। सभी को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पीडित रूपनारायण गुर्जर ने बताया कि आभानेरी गांव स्थित दुकानदार से तेल की बोतल खरीदी थी। तेल को दाल के छोंकण में उपयोग लिया और सुबह सब्जी में काम लिया गया। रात को दाल खाने के बाद ही घबराहट शुरू हो गई।

गुरुवार दोपहर को तेल को उपयोग में लेने से ज्यादा तबीयत खराब होना शुरू हो गया। इसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने सभी का इलाज किया। बता दें कि भोजन में एक्सपायरी डेट का तेल उपयोग में लेने के कारण तीन महिलाएं और चार पुरुष बीमार हो गए। सभी को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी चिकित्सालय पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।