27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा
वाहन से कुचलकर वृद्धा की हत्या के मामले में आधा दर्जन आरोपी दबोचे
Play video

वाहन से कुचलकर वृद्धा की हत्या के मामले में आधा दर्जन आरोपी दबोचे

लालसोट. रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के रामनगर रेवड़ी गांव में गत दिनों एक विवादित जमीन से पेड़ काटने के बाद विरोध जता रही वृद्ध महिला को पिकअप से टक्कर मार कर कुचलने के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप को भी जब्त कर लिया है। थानाधिकारी रामशरण गुर्जर ने बताया कि रामनगर रेवड़ी गांव में गत 31 जनवरी को एक विवादित भूमि से पेड काटने की बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसमे घींसी देवी की पिकअप से कुचलकर कर हत्या कर दी थी, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटना में शामिल आरोपी हेमराज मीना निवासी अलाट वाली ढाणी, मोहनलाल मीना, रामप्रसाद मीना निवासी दादाडा वाली ढाणी, देवीलाल, देवराज एवं रामकिशोर निवासी नंदी वाली ढाणी को गिरफ्तार किया। प्रकरण की जांच में कांस्टेबल चंदनसिंह, रामकेश व रोहिताश की अहम भूमिका रही।