24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Govt Jobs: सरकारी नौकरी की रेस में दौसा का जलवा, जयपुर-सीकर के बाद राजस्थान में तीसरा स्थान

Rajasthan Government Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए अब दौसा के युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर सरकारी नियुक्तियों के आंकड़ों में भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश में 53,977 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

Aug 24, 2026

Government Jobs

सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए बढ़ा युवाओं का रुझान। फोटो: एआई

दौसा। सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए अब दौसा के युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर सरकारी नियुक्तियों के आंकड़ों में भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश में 53,977 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इनमें दौसा जिले के 2405 युवा शामिल है। नियुक्तियों के मामले में दौसा प्रदेश में जयपुर और सीकर के बाद तीसरे स्थान पर है। अलवर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, भरतपुर जैसे कई बड़े जिलों को दौसा ने पीछे छोड़ दिया है।

जयपुर में सर्वाधिक 5852 युवाओं को नियुक्ति मिली है। इसके बाद सीकर में 2505 और दौसा में 2405 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। नागौर में 2051, अलवर में 2037, जोधपुर में 1971 और झुंझुनूं में 1695 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं। इससे साफ है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दौसा के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। अधिकतर नौकरी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड से संबंधित है।

भीड़ का हिस्सा नहीं बन रहे

कॅरियर काउंसलर अशोक कुमार के अनुसार शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवा सरकारी नौकरी को लक्ष्य बनाकर नियमित अध्ययन कर रहे है। अब भीड़ का हिस्सा नहीं बन रहे।

क्र.जिलानियुक्ति
1डीग592
2नागौर2,051
3अजमेर1,121
4धौलपुर864
5पाली766
6अलवर2,037
7डीडवाना-कुचामन1,480
8फलोदी359
9बालोतरा435
10डूंगरपुर1,709
11प्रतापगढ़898
12बांसवाड़ा1,648
13हनुमानगढ़1,748
14राजसमंद402
15बारां947
16जयपुर5,852
17सलूंबर342
18बाड़मेर1,116
19जैसलमेर461
20सवाई माधोपुर1,482
21ब्यावर513
22जालोर593
23सीकर2,505
24भरतपुर1,730
25झालावाड़842
26सिरोही488
27भीलवाड़ा1,199
28झुंझुनूं1,695
29श्रीगंगानगर1,206
30बीकानेर1,728
31जोधपुर1,971
32टोंक1,661
33बूंदी1,080
34करौली1,560
35उदयपुर1,679
36चित्तौड़गढ़600
37खैरथल-तिजारा381
38चूरू1,671
39कोटा1,209
40दौसा2,405
41कोटपूतली-बहरोड़951

(राज्य में सरकारी नौकरी के आंकड़े जुलाई 2026)

इनका कहना है

पिछले माह करीब 2,405 नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। अब भी जारी किए जा रहे हैं। दौसा के युवा अब पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। ऑनलाइन कोर्स घर बैठे मिलने, जगह-जगह लाइब्रेरी व कोचिंग सेंटर खुलने का फायदा भी हुआ है। इसके अलावा जयपुर के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ने से अब ज्यादा संख्या में युवा जयपुर जाकर भी कोचिंग करने लगे हैं।
-श्याम लाल शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी दौसा