18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान: गांव में मिला 2 दिन पुराना शव, तेज बदबू आने पर चला पता; पत्नी और बच्चे दिल्ली में रहते हैं

राजस्थान के दौसा जिले के एक गांव में शख्स का शव कमरे में मिला। कमरे से तेज बदबू आने पर घटना का पता चला।
2 min read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Aug 18, 2026

मृतक कमलेश बैरवा, फाइल फोटो- पत्रिका

मृतक कमलेश बैरवा, फाइल फोटो- पत्रिका

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले के सिकराय के मानपुर थाना क्षेत्र के कालवान गांव में कमलेश बैरवा (45) पुत्र कजोड़मल का शव कमरे में मिला। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

कमरे से तेज बदबू आने पर घटना का पता चला। सूचना पर मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद शव को बाहर निकालकर सिकराय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया।

कई दिनों से गांव में अकेला रह रहा था

पुलिस के अनुसार गांव का एक व्यक्ति कमलेश से मिलने उसके घर पहुंचा था। वह नहीं मिला तो आसपास के लोगों से जानकारी ली।

बाद में कमरे में जाकर देखा तो कमलेश का शव मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। गीजगढ़ से पहुंची चिकित्सकों की टीम और सिकराय के चिकित्सक ने शव का पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कमलेश की पत्नी और बच्चे दिल्ली में रहते हैं। वह पिछले कई दिनों से गांव में अकेला रह रहा था। घटना के समय भी परिवार के सदस्य उसके साथ नहीं थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में भी फैली बदबू

शव कई घंटे मोर्चरी में रहने के कारण अस्पताल परिसर में भी तेज बदबू फैल गई, जिससे मरीजों व उनके परिजनों को परेशानी हुई। शव सौंपने के बाद अस्पताल परिसर में स्प्रे का छिड़काव किया गया।

इधर एक अन्य मामले में मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र के ब्रह्मबाद गांव की पहाड़ी स्थित मंदिर के पास सोमवार शाम करीब पांच बजे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस व सीओ अशोक मीना ने घटनास्थल का जायजा लिया।

थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष है। प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। चेहरे के आसपास चोट के निशान भी मिले हैं। महिला के पहनावे से उसके अन्य राज्य की होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

शव को सिकराय उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। एफएसएल व एमओयू टीम ने जुटाए साक्ष्य: एफएसएल व एमओयू टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा। पुलिस मामले की जांच के साथ मृतका की पहचान में जुटी है।