17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bandikui News : बांदीकुई की जनता को बड़ी राहत, गुढ़ा रोड फाटक पर बनेगा 550 मीटर लंबा आरयूबी

Bandikui News : बांदीकुई में जाम व फाटक बंद मिलने पर होने वाली परेशानी से जनता को निजात मिलेगी। शहर के गुढ़ा रोड फाटक पर 35 करोड़ रुपए की लागत से 550 मीटर लंबा आरयूबी बनेगा।
2 min read
Google source verification
bandikui people big relief gudha road gate built 550 meter long rub

Bandikui News : बांदीकुई. गुढ़ा रोड फाटक, जहां अंडरपास बनाया जाना प्रस्तावित है। फोटो पत्रिका

Bandikui News : शहर के सबसे व्यस्त गुढ़ा रोड (दिल्ली फाटक) पर बार-बार बंद होने वाले रेलवे फाटक से जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। विधायक भागचंद टांकड़ा के विजन प्लान द्वितीय के तहत यहां करीब 35 करोड़ रुपए की लागत से कवर्ड आरयूबी बनाया जाएगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसे 19 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। निर्माण कार्य 18 माह में पूरा करने का प्रस्ताव है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और दौसा-कठूमर वाया बांदीकुई स्टेट हाईवे के जुड़ने से गुढ़ा फाटक पर यातायात बढ़ा है। फाटक बंद होने पर वाहनों की लंबी कतार और लोगों को इंतजार करना पड़ता है। प्रस्तावित आरयूबी से इस समस्या के साथ शहर के यातायात दबाव को भी कम करने की उम्मीद है।

550 मीटर लंबा होगा कवर्ड आरयूबी

आरयूबी की शुरुआत अंबेडकर सर्किल से करीब 25 मीटर दूर होगी, जबकि निकास आश्रम स्कूल की गली के आसपास प्रस्तावित है। दोनों ओर करीब 275-275 मीटर लंबाई के साथ इसकी कुल लंबाई 550 मीटर होगी। दोनों तरफ दो-दो लेन और बीच में करीब एक मीटर चौड़ा डिवाइडर होगा। आरयूबी की कुल चौड़ाई करीब 11 मीटर रहेगी। यह बांदीकुई क्षेत्र का पहला आरयूबी होगा, जिसमें बीच में डिवाइडर की व्यवस्था होगी। आरयूबी के दोनों ओर 12 फीट चौड़ी सर्विस रोड बनाई जाएगी। इसके साथ करीब एक मीटर चौड़ी ड्रेनेज भी होगी, ताकि बारिश के पानी की निकासी सुचारू रहे।

पानी निकासी का स्थायी इंतजाम

आरयूबी में जलभराव रोकने के लिए मोटर के साथ स्थायी डीजल पंप सेट भी लगाया जाएगा। बिजली बाधित होने या मोटर खराब होने पर डीजल पंप से पानी निकाला जा सकेगा।

रात में भी रोशन रहेगा अंडरपास

वाहनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए आरयूबी में पर्याप्त रात्रि प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। निर्माण पूरा होने पर जाम और फाटक बंद होने से होने वाली परेशानी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

अंतिम रूप देने में जुटे विभागीय अधिकारी

आरयूबी पर करीब 35 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है और निर्माण 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। आरयूबी बनने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।
राजू बैरवा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी बांदीकुई