18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Nagar Nikay Election: वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज, अब टिकट के इंतजार में दावेदार

निकाय चुनाव को लेकर सोमवार शाम वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या झा ने स्थानीय निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली।
3 min read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

Aug 18, 2026

Saumya Jha

दौसा में लॉटरी निकालती जिला कलक्टर सौम्या झा। फोटो: पत्रिका

दौसा। निकाय चुनाव को लेकर सोमवार शाम वार्ड आरक्षण की तस्वीर साफ होते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या झा ने स्थानीय निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली। आरक्षण तय होते ही अब राजनीतिक दलों में टिकट के दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। संभावित प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर समीकरण साधने में जुट गए हैं और सभी की नजरें अब टिकट वितरण पर टिकी है। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान एडीएम अरविंद शर्मा, एडीएम मनमोहन मीणा, एसडीएम संजू मीणा सहित अन्य अधिकारी व राजनीति दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

दौसा नगर परिषद के आरक्षित वार्ड

अजा के लिए: 24, 37, 43, 46, 47, 50 व 55
अजा महिला: 51, 42, 38,29
अजजाः 9, 12, 22 व 48
अजजा महिलाः 11 व 13
ओबीसी: 26,2, 10, 20,6, 15
ओबीसी महिलाः 1,35 व 40
अनारक्षितः 4,7,14,16, 17, 18, 19, 21, 23, 27,31,32,33, 34,41, 44,45,49 व 53
अनारक्षित महिलाः 52, 3, 30, 8, 5,54,28,39, 25, 36

वार्ड आरक्षण ने बदले लालसोट के चुनावी समीकरणः कहीं खुशी तो कहीं मायूसी

दौसा के लालसोट में नगर परिषद चुनाव को लेकर सोमवार को हुई वार्ड आरक्षण लॉटरी ने सियासी समीकरण बदल दिए। सभापति पद सामान्य होने के बावजूद सभापति की दौड़ में शामिल कई दावेदारों के वार्ड आरक्षित हो गए, जिससे उनकी तैयारियों को झटका लगा है। कुछ दावेदार अब दूसरे सामान्य वार्डों से चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

ओबीसी के लिए वार्ड 13, 21, 22, 5 व 34 तथा ओबीसी महिला के लिए 32 व 19 आरक्षित हुए हैं। सामान्य महिला के लिए वार्ड 7, 15, 8, 10, 25, 17, 20 व 9 आरक्षित किए गए। लॉटरी के बाद कहीं खुशी तो क कहीं मायूसी का माहौल है। वहीं महिला व नए चेहरों के लिए चुनावी मैदान में उतरने का अवसर बढ़ा है। अब भाजपा-कांग्रेस में टिकटों को लेकर जोड़-तोड़ और सक्रियता तेज होने के आसार हैं।

महिला ओबीसी सीट होने से रोमांचक होगा मुकाबला

बांदीकुई नगरपालिका चुनाव को लेकर चेयरमैन का पद ओबीसी महिल के लिए आरक्षित है। अब वार्डो की लॉटरी निकलने के बाद चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। हालांकि लॉटरी निकलने के बाद कई दावेदारों को मन के मुताबिक सीट नहीं ओने से बड़ा झटका लगने के साथ ही मायूसी हाथ लगी है तो कुछ लोगों के उनके मन के मुताबिक सीट आने से चेहरे खिल उठे हैं।

इस प्रकार आरक्षित हुए वार्ड

चुनाव शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक अनुसूचित जाति के लिए 11 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। जिनमें 7 एससी सामान्य एवं 4 एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किए गए है। जबकि एक वार्ड एसटी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। ओबीसी वर्ग के लिए 4 वार्ड आरक्षित है। जिनमें एक वार्ड महिला ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि अनारक्षित में 24 वार्ड है। जिनमें 16 सामान्य एवं 8 सामान्य महिला के लिए अनारक्षित है।

जानकारी के मुताबिक खुली आरक्षण लॉटरी के तहत वार्ड नंबर 1, 5, 10, 22, 33, 34 एवं 6 को एससी सामान्य वर्ग के लिए, जबकि वार्ड नंबर, 4, 3 11 एवं 30 को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं एसटी वर्ग के लिए वार्ड नंबर 9 आरक्षित है। ओबीसी सामान्य वर्ग के लिए वार्ड नंबर 25, 26, एवं 35 सामान्य तथा ओबीसी महिला के लिए वार्ड नंबर 40 आरक्षित किया गया है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 7, 8, 12, 13, 14, 15, 21, 23, 24, 28, 29, 31, 32, 36, 37 और 39 अनारक्षित है। वहीं वार्ड नंबर 2, 17, 38, 20, 27, 18, 19 और 16 महिला वर्ग के लिए अनारक्षित किए गए हैं।

संभावित की बढ़ेगी सक्रियता प्रत्याशियों

नगर पालिका मंडावरी के आगामी चुनाव को लेकर वार्ड आरक्षण की घोषणा के बाद संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता भी बढ़ने की संभावना है। लॉटरी के अनुसार अनुसूचित जाति (एससी) के लिए वार्ड 12, 13 और 15, जबकि एससी महिला के लिए वार्ड 11 आरक्षित किया गया है। वहीं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए वार्ड 3, 20 और 14 तथा एसटी महिला के लिए वार्ड 16 और 2 आरक्षित हुए हैं। इसके अलावा ओबीसी के लिए वार्ड 6 आरक्षित किया गया है। अनारक्षित वर्ग में वार्ड 1, 4, 7, 9, 10, 18 और 19 रखे गए हैं, जबकि महिला के लिए वार्ड 8, 5 और 17 अनारक्षित हुए हैं।