22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा न्यूज: सर्प ने उजाड़ दी घर की खुशियां, भाई की मौत, बहन लड़ रही जिंदगी की जंग

राजस्थान के दौसा जिले में देर रात एक ही परिवार पर ऐसा कहर टूटा कि देखते ही देखते खुशियों भरा घर मातम में बदल गया। घर में साथ सो रहे भाई-बहन को कथित तौर पर एक ही सांप ने डस लिया।
2 min read
Google source verification

दौसा

image

Anil Prajapat

Aug 22, 2026

Dausa Snakebite Death

मृतक कानू। पत्रिका फाइल फोटो

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में देर रात एक ही परिवार पर ऐसा कहर टूटा कि देखते ही देखते खुशियों भरा घर मातम में बदल गया। घर में साथ सो रहे भाई-बहन को कथित तौर पर एक ही सांप ने डस लिया। ढाणी आमवाली निवासी राजेन्द्र कुमार के चार वर्षीय पुत्र कानू की जयपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि उसकी सात वर्ष की पुत्री मानुषी की हालत गंभीर होने पर उसे जेके लोन अस्पताल, जयपुर में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पापड़दा थाना क्षेत्र के खवारावजी गांव की ढाणी आमवाली में गुरुवार देर रात करीब दो बजे सभी सदस्य सो रहे थे। तभी सांप ने कानू के कान पर डस लिया। दर्द से उसकी चीख सुनकर मां जागी तो बच्चे के पास सांप बैठा दिखाई दिया। परिजन उसे तत्काल दौसा जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत का सदमा लगने से मां की तबीयत भी बिगड़ गई।

सुबह बहन के कान पर मिले सर्पदंश के निशान

बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया है। हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार और पड़ोसी परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। इसी बीच सुबह जब परिजनों ने कानू की बहन को जगाया तो उसने आंखें खोलते ही उल्टी करना शुरू कर दिया। उसके कान पर भी सांप के काटने के निशान मिले। इससे परिजन बुरी तरह घबरा गए। बेटी को लेकर तुरंत दौसा अस्पताल पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर के जेके लोन अस्पताल रेफर कर दिया। मासूम बच्ची अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। हालांकि, बताया जा रहा है कि लड़की की हालत में थोड़ा सुधार है।

काले-नीले रंग के सर्प की तलाश

परिजनों का कहना है कि दोनों बच्चों को एक ही सांप ने डसा। सांप का रंग काला या नीला था और उसके शरीर पर सफेद धारियां थीं। घटना की सूचना पर पापड़दा थाना पुलिस ने मौके की जानकारी जुटाई। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मासूम बच्चे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।