28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा
सावन में जमकर बरस रहे मेघ: निचले इलाके व रास्ते जलमग्न, गांवों में कई मार्ग बाधित
Play video

सावन में जमकर बरस रहे मेघ: निचले इलाके व रास्ते जलमग्न, गांवों में कई मार्ग बाधित

दौसा. जिले में बारिश का दौर रविवार को भी बरकरार रहा। इस बार सावन में हुई बढिय़ा बारिश के चलते अब बांध-तालाब, एनिकट, तलाई आदि लबालब होने लगी हैं। कई सालों बाद जिले में जगह-जगह पहाड़ों से झरने बह निकले हैं। हालांकि अब बारिश से जनजीवन भी प्रभावित होने लगा है। जिले में कई जगह निचले इलाके जलमग्न हैं। ग्रामीण इलाकों में रास्तों में आवागमन बाधित हो गया है। खेत लबालब होने से फसलें भी गल रही हैं। वहीं आमजन की दिनचर्या व व्यापार पर भी असर हो रहा है।

जिलेभर में रविवार को रिमझिम व मध्यम गति की बरसात का दौर जारी रहा। अवकाश के चलते लोगों ने झरने, एनिकटों व तालाबों आदि पर जाकर पिकनिक का आनंद लिया। दौसा शहर में सुबह करीब साढ़े सात बजे से दोपहर 2 बजे तक बारिश का क्रम बना रहा। जिले में सर्वाधिक मोरेल डेम पर 100 एमएम तथा सिकराय में 96 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं जिले में पांच वर्ष बाद औसत बारिश का आंकड़ा भी पार हो चुका है। रविवार सुबह आठ बजे तक 650.3 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी थी, जबकि पूरे मानसून में जिले का औसत 647 एमएम तय है। इससे पूर्व वर्ष 2019 में यह आंकड़ा पार हुआ था।