
दुर्ग . चने का समर्थन मूल्य पर खरीदार नहीं मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार को दुर्ग कलेक्टर के गाड़ी के आगे चने के बोरे का ढेर लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से ज्यादा अनोखे प्रदर्शनकारी निकले। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के बैनर तले चने की समर्थन मूल्य की मांग का प्रदर्शन के बाद वे आपस में ही चना लूटते हुए दिखे। महिला और पुरुष प्रदर्शनकारी अपने साथ लाए पॉलीथीन, झोले और गमछे में चना लूटकर ले जाते दिखे।
थोड़ी देर में कई बोरी चना सफाचट हो गया। जिससे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। इधर प्रदर्शन के दौरान किसानों को मनाने पहुंचे डिप्टी कलेक्टर पंचभाई को किसानों ने मुफ्त में चने देकर रूकसत कर दिया। मांग पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर किसानों ने आगे उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बता दें कि किसान धान की तरह ही चने की पैदावार पर उचित समर्थन मूल्य की मांग कर रहे हैं।