
फर्रुखाबाद. जिला प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भ्रूण हत्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताज मामला थाना शमशाबाद क्षेत्र का है, जहां सुबह ग्रामीण शौच करने जा रहे थे, तभी एक नवजात बच्ची का शव खेत में खेत में पड़ा मिला। देखने वालों की काफी भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि लोकलाज के चलते यह भ्रूण हत्या हुई है।