
फर्रुखाबाद. देश मे आज के दिन सरदार भल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वहीं जिलाधिकारी मोनिका रानी की अगुवाई में फतेहगढ़ स्टेडियम से एकता दौड़ का आयोजन किया गया है। इसमें स्कूली बच्चों के साथ एनसीसी कैडेड, पुलिस के रिक्रूट ने भी भाग लिया है। जिलाधिकारी ने सुबह सभी अधिकारी व कर्मचारियों को कसम खिलाकर एकता के साथ काम करने की सलाह दी। उसके बाद हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को रबाना किया है। यह एकता दौड़ में भाग लेने वाले लोग आर्मी चौराहा होते हुए कोतवाली एलआईसी रोड कचहरी तिराहा होते हुए स्टेडियम में सम्पन्न हुई है।
सभी प्रतिभागियों को जूस के साथ बिस्किट का वितरण किया गया है।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र पैंसिया, विकास अधिकारी शुक्ला जी,पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा,ब्रजेश यादव, बेटलिफ्टिंग कोच सर्वेंद्र यादव, एडीएम, फतेहगढ़ कोतवाल अभय नारायण सिंह,जिला पंचायत अधिकारी सहित जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहे।