8 जुलाई 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

फुटबॉल

FIFA 2022: रोनाल्डो को बाहर करने वाले कौन हैं गोंसालो रामोस?

FIFA 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के आखिरी प्री-क्वार्टर फाइनल मुक़ाबला पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में पुर्तगाल के नियमित कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो को स्टार्टिंग-11 में नहीं रखा गया। उनकी जगह स्ट्राइकर गोंसालो रामोस को मौका दिया गया और रामोस ने इस मौके को भुनाते हुए हैट्रिक लगा डाली। रामोस ने पुर्तगाल के लिए पिछले ही महीने डेब्यू किया है। रामोस ने अब तक इंटरनेशनल करियर में अपने 6 गोल दागे हैं। रामोस अपने देश की लीग में बेनफिका क्लब के लिए खेलते हैं। रामोस ने अपने क्लब के लिए अब तक सीनियर लेवल पर 45 मैचों में 20 गोल दागें हैं।