
नई दिल्ली: ब्रॉडबैंड सर्विस Jio GigaFiber के कॉमर्शियल लॉन्च का इंतजार हम पिछले साल से ही कर रहे हैं। हालांकि आ रही रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी अपने इस ब्रॉडबैंड सर्विस को हफ्ते भर में लॉन्च कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो इस सर्विस की लॉन्चिंग इस साल की सबसे बड़ी टेक इवेंट में से एक होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना होने वाली AGM मीटिंग जुलाई में हो सकती है, जिस दौरान जियो गीगाफाइबर को आम लोगों के लिए पेश किया जा सकता है।