31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरियाबंद
Viral Video: हाईटेंशन तार पर चढ़ा युवक, डेढ़ घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, मची अफरा-तफरी
Play video

Viral Video: हाईटेंशन तार पर चढ़ा युवक, डेढ़ घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, मची अफरा-तफरी

Viral Video: गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक हाइटेंशन तार पर चढ़ गया और करीब डेढ़ घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा करता रहा।

Google source verification

Viral Video: गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक हाइटेंशन तार पर चढ़ गया और करीब डेढ़ घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा करता रहा। गनीमत रही कि उस वक्त बिजली बंद थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह घटना फिंगेश्वर के देवार मोहल्ले की है। जानकारी के मुताबिक, नशे में धुत युवक संभु देवार अचानक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों लोग तमाशा देखने पहुंच गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा और सुरक्षित रेस्क्यू किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय बिजली सप्लाई चालू होती, तो युवक की जान जाना तय था। फिलहाल पुलिस ने युवक को समझाइश देकर घर भेज दिया है।