जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को लेकर महंत यति नरसिंहानंद ने कही बड़ी बात, देखें वीडियो-
गाजियाबाद डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने घोषणा की है कि उनके पिता के दो पुत्र थे। उनमें से एक महाराज बन गए और दूसरे पुत्र वसीम रिजवी अब जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी कहलाएंगे। उन्होंने कहा कि जो भी मुस्लिम धर्म परिवर्तन करते हैं। बड़ा सवाल यह होता है कि वह आखिर किस जाति से कहलाएंगे। इसलिए उन्होंने त्यागी समाज के लोगों से बात कर वसीम रिजवी का नाम बदलकर जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी कहलाए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी अब से हिंदू धर्म के लिए कार्य करेंगे।