3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमानगढ़
Video : ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, उर्स जा रहे 36 जायरीन घायल
Play video

Video : ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, उर्स जा रहे 36 जायरीन घायल

-ट्रैक्टर का स्पेंडल टूटने से हुआ हादसा-दस गंभीर घायल, हनुमानगढ़ रेफर
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

vikas meel

•

Updated: 5 Mar 2018, 8:18 PM IST

संगरिया (हनुमानगढ़).

गांव सालीवाला के नजदीक सोमवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 36 जायरीन घायल हो गए। अचानक ट्रैक्टर का स्पेंडल टूटने से हुए हादसे के कारण अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को संगरिया अस्पताल पहुंचाया। यहां से दस गंभीर घायलों को हनुमानगढ़ रेफर कर दिया गया।

 

घटनाक्रम के अनुसार गांव गुडिय़ा से महिला-पुरुष और बच्चे ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर गांव नवां (हनुमानगढ़) में बाबा नादिरशाह पीर दरगाह पर लगे उर्स में शिरकत करने जा रहे थे। गांव सालीवाला के समीप मीरा स्कूल के पास मोड़ पर सुबह करीब साढ़े दस बजे ट्रैक्टर अचानक मिट्टी में फंस गया। चालक ने ट्रैक्टर को निकालने का प्रयास किया तो स्पेंडल टूट गया और ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ट्राली में सवार 30-35 महिला-पुरुष और बच्चे घायल हो गए।

 

सड़क पर खून ही खून हो गया। चारों ओर चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी देवानंद, उप निरीक्षक हरफूल सिंह मीणा और ओमप्रकाश गोरा, एएसआई भीमसिंह, हवलदार सांवरमल शर्मा, किशोर मान, सुरेश, रामेश्वरलाल, कांस्टेबल भागमल भारी, टिब्बी एएसआई रामकेश मीणा सहित पुलिसकर्मी और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को राजकीय और निजी अस्पताल पहुंचाया। [पसं.]

बड़ी खबरें

View All

हनुमानगढ़

राजस्थान न्यूज़