15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरदोई
किसान पर 5 बेटियों और बीमार पत्नी की थी जिम्मेदारी, इसलिये उठाया ये खौफनाक कदम, देखें वीडियो
Play video

किसान पर 5 बेटियों और बीमार पत्नी की थी जिम्मेदारी, इसलिये उठाया ये खौफनाक कदम, देखें वीडियो

हरदोई जिले के टडियावां थाना क्षेत्र का मामला...
Google source verification

हरदोई. बेटियों की शादी की चिंता और बैंक लोन न चुका पाने पर टडियावां थाने के गुलरिया निवासी किसान रामखेलावन 47 वर्ष पुत्र मथुरा प्रसाद ने आत्महत्या कर ली। रामखेलावन के पांच बेटियां और एक बेटा है। पत्नी कई वर्षों से बीमार है, जिसका इलाज चल रहा है। मृतक के पास खेतीबाड़ी के नाम पर महज एक एकड़ भूमि थी, जिस पर किसान रामखेलावन ने बैंक से कर्ज भी ले रखा था।

मृतक के गांव वाले बताते हैं कि रामखेलावन ने खेत में सरसों की फसल लगाई थी, जिसकी उपज अच्छी नहीं हुई। खेत की पैदावार और कर्ज की चिंता में डुबे किसान ने आखिरकार मौत को ही गले लगाना मुनासिब सबझा।

जिम्मेदार बोले
एडीएम विमल कुमार अग्रवाल ने कहा था कि मामले की जांच कर नियमानुसार पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी। एसडीएम सदर राकेश कुमार कहते हैं कि सहायता तो दी जाती है, जब पीड़ित परिवार पात्रता में आता हो।

 

देखें वीडियो…

बड़ी खबरें

View All

हरदोई

उत्तर प्रदेश