6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरदोई
गांधी के जीवन से जुड़े दुर्लभ चित्रों को सहेजे हुए है यह शहर
Play video

गांधी के जीवन से जुड़े दुर्लभ चित्रों को सहेजे हुए है यह शहर

गांधी के जीवन से जुड़े दुर्लभ चित्रों को सहेजे हुए है यह शहर
Google source verification

हरदोई

image

Ruchi Sharma

Sep 28, 2018

हरदोई. जिले में स्थित गांधी भवन में महात्मा गांधी जी की स्मृति में हर शाम सामाजिक कार्यकर्ता एकत्र होकर प्रार्थंना सभा करते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर के अवसर पर शहर स्थित गांधी भवन का स्मरण और वहां विशेष रूप से मनाए जाने वाले गांधी जी के जन्मोत्सव की सुनहरे पल होते है ।

हरदोई जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर के नजदीक स्थित गांधी भवन का निर्माण 1950 के दशक में कराया गया था। गांधी भवन के मुख्य द्वार पर बापू की लगी प्रतिमा उनका स्मरण कराती है। गांधी भवन के बारे में कहा जाता है कि इस स्थल का निर्माण बापू की याद में कराया गया था। गांधी भवन परिसर में आए दिन सामाजिक-सांस्कृतिक-राजनीतक और मांगलिक कार्यक्रम हुआ करते हैं और कार्यक्रमों के दौरान बापू को याद करना व प्रार्थना होती रहती है। मगर यहां नियमित रूप से ‘वैष्णव जन तो तेरे कहिए पीर पराई जाने रे, रघुपति राघव राजा रामट, भजन प्रार्थना सभा की शुरुआत कराने में तत्कालीन डीएम अवधेश सिंह राठौर एवं सिटी
मजिस्ट्रेट अशोक शुक्ला का विशेष योगदान रहा था।

जब तक यह अधिकारी हरदोई में तैनात रहे प्रार्थना के वक्त यहां आकर प्रार्थना सभा में शामिल होते थे। हर रोज शाम को 5 से 7 बजे के बीच यहां प्रार्थना सभा होती है। गांधी भवन में प्रार्थना सभा कक्ष है जिसमें गांधी जी के जीवन से जुड़े तमाम दुर्लभ चित्रों को संजोने के साथ प्रदर्शनी की तरह चित्रों को दीवारों पर लगाया गया है । सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं देने वाले प्रेम और श्यामू बताते हैं कि प्रार्थना सभा में शहर के सामाजिक कार्यकर्ता आदि भाग लेते हैं।

बड़ी खबरें

View All

हरदोई

उत्तर प्रदेश